Xiaomi ने अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi 5 और 5 Plus किए लॉन्च

सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल्स में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का नाम ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी सबसे अग्रणी है। डिज़ाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन तक Xiaomi के स्मार्टफोन लाजवाव हैं। इसी बीच प्रतिस्पर्धा को अधिक बढ़ाते हुए हालही में Xiaomi ने अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi 5 और 5 Plus लॉन्च किए हैं।
इसे भी पढ़े: Sony Xperia XA1 Plus अब भारतीय मार्किट में भी उपलब्ध
कंपनी ने Redmi 4 के फ़ीचर्स को अधिक विकसित करते हुए Redmi 5 को मार्किट में उतारा हैं। Redmi 5 और 5 Plus के तीन कलर वैरिएंट हैं- ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पिंक, जिसकी बिक्री 12 दिसंबर से शुरू होगी।
कंपनी ने इनदोनो स्मार्टफोन्स में काफी अंतर रखा हैं। जैसे –
01. Redmi 5 में 5.7 इंच की एचडी (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है जबकि Redmi 5 Plus में 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस (1080×2160 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।
02. Redmi 5 को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज के साथ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया हैं जबकि Redmi 5 Plus को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में निकाला।
03. Redmi 5 को पावर देने के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Redmi 5 Plus को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
04. Redmi 5 में 1.8GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगैन 450 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Adreno 506 GPU है। वहीं, Redmi 5 Plus में 2.0GHz क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।
यह Android 7.1 Nougat बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। स्मार्टफोन की कीमत की बात करे तो Redmi 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 7,800 रुपये है। वही टॉप वैरिएंट 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 8,800 रुपये हैं।
दूसरी तरफ Redmi 5 Plus के 3 जीबी रैम/32 जीबी वैरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 9,800 रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 12,700 रुपये है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। चीन में इनकी बिक्री 12 दिसंबर से शुरू होगी।
इन दोनों स्मार्टफोन्स में हाइब्रिड सिम स्लॉट और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.25-माइक्रो पिक्सल सेंसर और फ्लैश से लैस है। वहीं, सॉफ्ट-लाइट सेल्फी फ्लैश मॉड्यूल से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Redmi 5 Plus में 4000 एमएएच की बैटरी दी है जो कि 48 घंटे से ज्यादा चल सकती है। वही Redmi 5 में 3,300mAh की बैटरी दी है और कंपनी ने दावा किया है कि यह 12 दिन की स्टैंडबाइ टाइम देगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स मेटल फ्रेम के हैं और इनके कॉर्नर राउंड है। बताया जा रहा है की इन स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में एक कवर मुफ्त मिलेगा।
No Comments