विराट कोहली के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, भला क्या स्पेशल बताने जा रहे हैं?

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी बीच कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की फोटो शेयर की हैं। वही अनुष्का शर्मा ने भी उनके पोस्ट के कुछ ही मिनटों बाद एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो विराट कोहली को किस कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसे देख फैन्स के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई। क्योकि इसके उनके चाहने वालो ने बेहद पसंद किया और कुछ ही घंटों में ये तेजी से वायरल हो गई।
इसे भी पढ़े: Poster Out: वरुण धवन ने एकटक होकर ऐसे देखा बनिता संधू को, आपने देखा क्या?
फिलहाल विराट कोहली इनदिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं क्योकि साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद उन्हें आराम दिया गया हैं। ऐसे में विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें दोनों मस्ती के मूड में दिख रहे हैं और उनके साथ डॉक्टर जूल गमडिया भी मौजूद हैं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, ‘इस समय बहुत कुछ हो रहा है…जल्द ही आपको बताऊंगा।’
There’s a lot that’s happening right now. Fill you guys in real soon! 👌
— Virat Kohli (@imVkohli) March 9, 2018
विराट के इस ट्वीट के बाद से कई लोगों ने उन्हें कमेंट किया और पूछा कि क्या हुआ। इतना ही नहीं बल्कि इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। क्योकि कोहली के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ये पूछने लगे हैं कि क्या अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं? उनके साथ साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के फैंस भी उनसे ये पूछ रहे हैं कि…क्या अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं? इस तरह विराट के इस ट्वीट के बाद फैंस में खलबली मच गई।
Chilling and how! 😎 pic.twitter.com/GaRCzSWFCZ
— Virat Kohli (@imVkohli) March 11, 2018
विराट कोहली एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका सीरीज के अच्छे प्रदर्शन के बाद विराट कोहली श्रीलंका में खेली गई निदास ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें रेस्ट दिया है। ऐसे में वो परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो वहीं विराट कोहली के रेस्ट पर रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान बने हुए हैं।
No Comments