चेहरे पर परेशानी वाले भाव लिए गली-गली घूम रही हैं अनुष्का शर्मा, तस्वीर वायरल

एकदम साधारण गुलाबी-सफेद साड़ी पहने अनुष्का शर्मा इन दिनों मध्य-प्रदेश की गली-गली घूम रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा को भोपाल हलालपुर बस स्टेण्ड पर सूती की साड़ी पहने स्पॉट किया गया। उस समय अनुष्का के चेहरे पर परेशानी वाले भाव भी दिखाई दिए। लेकिन जब तक कुछ समझ आता निर्देशक ने कट बोलकर सबकुछ बयां कर दिया। दरअसल यह वाक़या अनुष्का की आगामी फिल्म ‘सूई धागा’ की शूटिेंग का हैं।
यह भी पढ़े: रणवीर सिंह की हीरोइन बनी सारा अली खान, डेब्यू से पहले दूसरी फिल्म साइन
भोपाल में ‘सूई धागा’ की शूटिेंग
इन दिनों यशराज बैनर की फिल्म ‘सूई धागा’ की शूटिेंग ‘झीलों के शहर’ भोपाल में चल रही है। जिसमे अनुष्का के साथ वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। शूटिंग के चलते अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हुई हैं जिसमे उनके पीछे उत्तरप्रदेश परिवहन की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस भी दिखाई दे रही हैं। बता दे इससे पहले ऋतिक रोशन भी जयपुर की गलियों में इसी अंदाज़ में घूमते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़े: सोनम कपूर ने शेयर किया ‘द जोया फैक्टर’, पोस्टर में दिखाई केवल आँखे
वीडियो भी हुआ वायरल
कुछ समय पहले अनुष्का का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे वे कपड़े पर कढ़ाई करते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को ‘सूई धागा’ के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। क्योकि फिल्म में अनुष्का एक सिलाई कढ़ाई वाली महिला बनी हैं। ऐसे ही कई वीडियो और तस्वीरों से अनुष्का और वरुण इनदिनों अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर रहे हैं।
‘सुई धागा’ में अनुष्का की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी। इसमें अनुष्का ममता तो वरुण मौजी का किरदार निभाएंगे। ‘सुई धागा’ की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है। ‘दम लगा के हइशा’ के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है। ‘सुई धागा – मेड इन इंडिया’ आत्मनिर्भरता की कहानी है, जो 28 सितंबर को रिलीज होगी।
No Comments