IPL 2018: कप्तानी के मामले में धोनी हैं आईपीएल में सबसे आगे, ये रहा सबूत

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया ही नहीं, बल्कि आईपीएल के भी सबसे लोकप्रिय कप्तान हैं। फिर भले ही वर्तमान में भारतीय टीम की कप्तानी का भार विराट कोहली पर हो। लेकिन आईपीएल की बात की जाए तो इस समय धोनी ही सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में उच्च स्थान पर बने हैं। यह वजह हैं की धोनी अपनी बेहतरीन विकेट कीपिंग और बेटिंग के साथ साथ कप्तानी की वजह से भी बहुत चर्चित खिलाडी माने जाते हैं।
अभी पढ़े: IPL 2018: मुंबई इंडियंस टीम को लगा झटका, पीठ में समस्या के कारण गेंदबाजों में हुआ फेर बदल
कप्तान के रूप में दिलाई 83 जीत
धोनी काफी अरसे से ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ टीम में अपने खेल से असर छोड़ते रहे हैं। धोनी की सूझबूझ भरी कप्तानी और शानदार पारी की बदौलत चेन्नई टीम ने कई मैच जीते है। अगर आईपीएल की बात की जाए तो धोनी ने कप्तान के रूप में 83 जीत दिलाई हैं। देखा जाए तो इस आकड़े के साथ ही धोनी आईपीएल में बतौर कप्तान जीत के मामले में सबसे आगे हैं।
अभी पढ़े: IPL 2018: इस बार इन कप्तानों के कंधो पर रहेगा टीम का भार
रिकॉर्ड में हैं सबसे आगे
इस रिकॉर्ड में धोनी (83) के बाद गौतम गंभीर (70), रोहित शर्मा (45), विराट कोहली (38), एडम गिलक्रिस्ट (35), शेन वार्न (30), सचिन तेंडुलकर (30), वीरेंदर सहवाग (28), डेविड वार्नर (26) और राहुल द्रविड़ (22) दसवें नंबर पर बने हैं। इसमें कई कप्तान अपनी टीम को अलविदा कर चुके हैं। लेकिन कई कप्तान ऐसे भी जो अभी भी टीम के साथ बने हैं। जिसमे धोनी भी एक हैं।
Most Wins as #IPL Captain#MSDhoni – 83
Gautam #Gambhir – 70#RohitSharma – 45#VIratKohli – 38
A. Gilchrist – 35
Shane Warne – 30
Sachin Tendulkar – 30
Virendra Sehwag – 28
David Warner – 26
Rahul Dravid – 22Who is Your Favorite?#IPL2018 #IPL11 #VivoIPL #Cricket
— IPL 2018 – News, Score, Schedule & Videos #IPL2018 (@CricRadio) March 15, 2018
महेंद्र सिंह धोनी आठ संस्करण तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे और पिछले साल नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी कर चुके हैं। जब से आईपीएल शुरू हुआ है तब से धोनी कप्तान के रूप में खेल रहे हैं। 2008 से लेकर 2015 तक धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे।
No Comments