आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ZERO के साथ यश स्टारर कन्नड फिल्म केजीएफ ( KGF) 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। शाहरुख की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई KGF बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है।
यह भी पढ़े: TRAILER ALERT: ‘फ्रॉड सईया’ बनकर इस दिन धमाल मचाएंगे अरशद वारसी
ZERO बनाम KGF
अगर इनदोनो फिल्मो की कमाई के बारे में बात करें तो जहां जीरो ने पहले दिन 20.14 करोड़, दूसरे दिन 18.22 करोड़, तीसरे दिन 20.71 करोड़, चौथे दिन 9.50 करोड़ और पांचवे दिन मगलवार (क्रिसमस) को कमाई में इजाफा करते हुए 12.75 करोड़ की कमाई की।
#Zero witnessed growth on Day 5 [#Christmas]… Day 6 [Wed] and Day 7 [Thu] biz crucial… Fri 20.14 cr, Sat 18.22 cr, Sun 20.71 cr, Mon 9.50 cr, Tue 12.75 cr. Total: ₹ 81.32 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2018
इस तरह अब तक फिल्म ने कुल 81.32 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
यह भी पढ़े: पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म ZERO ‘REVIEW’ पर जमकर ट्रोल हुए विराट कोहली
वही, KGF(हिंदी) ने पहले दिन 2.10 करोड़, दूसरे दिन 3 करोड़, तीसरे दिन 4.10 करोड़, चौथे दिन 2.90 करोड़ और पांचवे दिन मगलवार (क्रिसमस) को कमाई में इजाफा करते हुए 4.35 करोड़ की कमाई की।
#KGF continues its upward trend… Day 5 [#Christmas] is bigger than Day 1, Day 2, Day 3 and Day 4, which is a rarity… Fri 2.10 cr, Sat 3 cr, Sun 4.10 cr, Mon 2.90 cr, Tue 4.35 cr. Total: ₹ 16.45 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2018
इस तरह KGF(हिंदी) ने अब तक कुल 16.45 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
क्रिसमस पर कर डाली दमदार कमाई
इससे पहले, मेकर्स को उम्मीद थी कि जीरो और केजीएफ (हिंदी) क्रिसमस के दिन दमदार कमाई करेगी। क्योकि दोनों फिल्मो का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई KGF क्रिटिक्स के अलावा लोगों को काफी पसंद आई है।
हालांकि, इस मामले में शाहरुख़ की जीरो को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं।