बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया। ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर, बेटी ऋद्धिमा कपूर सहानी, उनके पति और बेटी, बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कपूर परिवार के साथ आलिया भी रणबीर के पास बैठी दिख रही हैं।
अभी पढ़े: ZERO डिग्री टेम्परेचर पानी में नहाती कटरीना कैफ, बोली ‘गर्मियों में ही नहाना’
2019 की शुभकामनाएं
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन लिखा है, ‘2019 की शुभकामनाएं, इस साल कोई संकल्प नहीं सिर्फ दुआएं.. ट्रैफिक से पॉल्यूशन कम हो, उम्मीद है कि भविष्य में ‘कैंसर’ महज एक राशि का नाम ही हो, (कर्क राशि को अंग्रेजी में कैंसर कहते हैं) नफरत न हो, गरीबी कम हो और बहुत सारा प्यार और साथ हो और सबसे जरूरी अच्छा स्वास्थ्य हो..’
Wish you a very Happy New Year! Lots of love 💕 नए साल की ख़ूब सारी शुभ कामनाएँ! ढेर सारा प्यार 💕 pic.twitter.com/mPs6woz0xo
— Rishi Kapoor (@chintskap) December 31, 2018
ऋषि कपूर फिलहाल न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। इस वक्त उनके साथ न्यूयॉर्क में उनकी पत्नी नीतू कपूर भी साथ हैं। नीतू ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
अभी पढ़े: FIRST LOOK: आलिया संग ‘गल्ली बॉय’ बनकर सामने आए रणवीर सिंह
न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर
वैसे, रणबीर और आलिया की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। ऋषि ने भी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। रिद्धिमा ने भी इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए।
New year greetings World! pic.twitter.com/NQrl4uUjve
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 1, 2019
बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर कर रहे है। ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया एक दुसरे के करीब आए और डेट करने लगे। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में है।