01 फरवरी को रिलीज होने वाली सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का दूसरा ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया। कल ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर और सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशिका शैली धर चोपड़ा मौजूद थीं। कुछ समय पहले इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया है।
अभी पढ़े: Doori: रणवीर सिंह स्टारर ‘गली बॉय’ के नए गाने को देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप !
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का दूसरा ट्रेलर
फिलहाल, इस दूसरे ट्रेलर ने लोगों के मन में बहुत सारी उत्सुकता जगा दी है। इस 1 मिनट 42 सेकंड के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत सोनम कपूर और राजकुमार राव से शुरू होती है। शुरुआत में सबको लगता है कि सोनम कपूर और राजकुमार राव के बीच में प्रेम संबंध है लेकिन सोनम के भाई को यह पता चल जाता है कि उसकी बहन का अफेयर किसी लड़की से है।
Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Rajkummar Rao and Juhi Chawla… New trailer of #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga… Directed by Shelly Chopra Dhar… #ELKDTALTrailer: https://t.co/Yrybf6T4MG
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2019
मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म में ऐसी लव स्टोरी दिखाई जाएगी जिसके बारे में पहले से अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। इस फिल्म में लव स्टोरी देखने को मिलेगी जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट हैं।
अभी पढ़े: फ्लॉप फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर ऐसा बोले आमिर खान
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने किया है। जबकि शैली धर चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया है।
फिल्म की सबसे बड़ी बात की इसमें रीयल लाइफ में बाप-बेटी अनिल कपूर और सोनम कपूर दोनों ही पर्दे पर भी पहली बार बाप-बेटी के किरदार में नज़र आने वाले हैं।