इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी प्रक्रिया में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यहां मंगलवार किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा, शमी का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था और उन्हें उनकी कीमत से 3.6 करोड़ रुपए अधिक मिले। जबकि नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में जयदेव उनादकट भाग्यशाली रहे और राजस्थान तथा दिल्ली ने उनपर जमकर बोली लगाई।
यह भी पढ़े: PKL 6: बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को 44-28 से रौंदा
जयदेव उनादकट-वरुण चक्रवर्ती (8.4 करोड़ रुपए)
तेज गेंदबाज को अंतत: राजस्थान ने उनके आधार मूल्य 1.5 करोड़ से कहीं अधिक 8.4 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इंलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपए की राशि में अपनी में टीम शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। वहीं, शिवम दुबें को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख था।
सैम करन (7.20 करोड़ रुपए)
सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.20 करोड़ में खरीदा। कॉलिन इनग्राम को 6 करोड़ 40 लाख रुपए, जबकि नाथु सिंह को 20 लाख रुपए में दिल्ली केपिटल ने अपनी टीम में शामिल किया। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। अक्षर पटेल को दिल्ली केपिटल ने 5 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।
कार्लोस ब्रैथवेट (5 करोड़ रुपए)
कार्लोस ब्रैथवेट को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 75 लाख रुपए था। सिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। शिमरन हेटमायर को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लूरु ने 4.2 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया।
निकोलस पूरन (4.2 करोड़ रुपए)
पंजाब ने निकोलस पूरन को 4.20 करोड़ पर अपनी टीम में शामिल किया। अक्षदीप नाथ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर ने 3.6 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। बरिंदर सरां को मुंबई इंडियंस ने 3.4 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
वरुण आरोन (2.4 करोड़ रुपए)
वरुण आरोन को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था। जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। हनुमा विहारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। जबकि इनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
यह भी पढ़े: दूसरा टेस्ट: भारत को 146 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से की बराबर
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को हैदराबाद ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। ईशांत शर्मा को 1 करोड़ 10 लाख रुपए में दिल्ली केपिटल ने अपनी टीम में शामिल किया। युवराज सिंह को दूसरे राउंड में उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।