बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक खबर सामने आ रही है करण सिंह ग्रोवर अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बैसाखी का सहारा लिया है। जी हां, सोशल मीडिया पर करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें करण बैसाखी के सहारे से चलते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़े: Christmas 2018: इन बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
वर्कआउट के दौरान हुआ हादसा
खबरों की माने तो उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव जैसा कुछ हुआ है। इस वजह से वो ठीक से अपने पैर पर खड़े नहीं हो पा रहे है। यह हादसा उनके साथ वर्कआउट के दौरान हुआ है। जिम में वर्कआउट के दौरान ऐसा कुछ हुआ की इस कारण उन्होंने अपना पैर जख्मी कर हो गया और पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया हैं।
यह भी पढ़े: सलमान खान का Birthday धमाका, बोले- ‘बर्थडे मेरा, गिफ्ट आप सब के लिए !’
बेहद शानदार लुक में नजर आए करण सिंह
इस गंभीर हालत में करण सिंह ग्रोवर को मुंबई में एक सिनेमा हॉल के बाहर देखा गया। इस दौरान वह नंगे पांव दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने काले चश्मे के साथ रेड एंड ब्लैक चेक शर्ट पहन रखा है। इसके साथ कैपरी में बेहद शानदार लुक में नजर आए हालांकि उनके साथ पत्नी बिपाशा बसु नहीं दिखाई दी हैं।
करण अक्सर अपना ज्यादातर वक्त जिम में वर्कआउट करते हुए बिताते हैं और इस दौरान सोशल मीडिया पर अपनीफोटोज शेयर करते रहते हैं। उनके वर्कआउट को देखकर फैंस काफी हैरान हो जाते हैं। करण सिंह ग्रोवर मॉडलिंग में बड़ा नाम है। टीवी शो के अलावा करण सिंह ग्रोवर फिल्मों में भी नजर आ चुके है।