तीरंदाजी के वर्ल्ड कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा टक्कर के प्लेऑफ मैच के बाद किया, जिसमें उन्होंने लिजा उनरू को पछाड़ा। दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं जिससे शूटऑफ कराना पड़ा।
यह भी पढ़े: Asia Cup 2018: बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर 7वीं बार चैंपियन बना भारत
कुमारी ने अपने नाम किया कांस्य पदक
दीपिका और लिजा दोनों ने 9 अंक जुटाए, लेकिन दीपिका ने सेंटर के पास निशाना लगाने से कांस्य पदक अपने नाम किया। दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पोडियम स्थान हासिल किया, वह पहले चार बार रजत पदक जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़े: एथलेटिक चैंपियनशिप: अविनाश ने तोड़ा 37 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, स्टीपलचेज में बने हीरो
भारतीय तीरंदाजों ने जीते 3 मेडल
इसके अलावा उन्होंने कम्पाउंड मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीता जिसे प्रदर्शनी स्पर्धा के तौर पर इसमें शामिल किया गया है जिसमें केवल दो टीमें थी जिसमें एक मेजबान देश है।
वही, अपने दूसरे विश्व कप फाइनल में अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुरूष कम्पाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारतीय तीरंदाजों ने अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक से समाप्त किया।