रणवीर ने दीपिका के लिए ख़रीदा नया आशियाना, शादी के बाद होंगे Shift
काफी समय से बी-टॅाउन के गलियारों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी चर्चा में बनी हुई हैं और सूत्रों की माने तो दोनों इसी साल 18 से 20 नवंबर के बीच शादी कर सकते हैं। इसी के साथ अब खबर आ रही है की दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने एक नया घर खरीदा है जहां वे शादी के बाद रहेंगे। जी हां रणवीर ने दीपिका के लिए बांद्रा-खार इलाके के श्री अपार्टमेंट में एक नया घर खरीदा है।
इसे भी पढ़े:संजू का ‘सुपर संडे’ सरप्राइज, कल ‘हर मैदान फतह’ करने आएंगे रणबीर
पसंद नहीं आया वर्ली स्थिति 5 BHK अपार्टमेंट
पहले दीपिका रणवीर सिंह के साथ वर्ली स्थिति एक बिल्डिंग में एक 5 BHK अपार्टमेंट देखने गए थे और इस बिल्डिंग में विराट कोहली और अनुष्का का भी फ्लैट है लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आया। रणवीर ने उसी बिल्डिंग में नया अपार्टमेंट ख़रीदा जहां रणवीर सिंह अपने माता-पिता और बहन के साथ रह रहे हैं। रणवीर इस वक्त अपार्टमेंट के 6,7 और 8वें फ्लोर पर रहतें है और अब उन्होनें अपने और दीपिका के लिए 4 वें फ्लोर पर फ्लैट लिया है।
इसे भी पढ़े: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की शादी, 7 जुलाई को लेंगे इस हीरोइन के साथ फेरे
शादी की शॉपिंग करते हुए स्पॉट
रणवीर इस फ्लैट का इंटीरियर करवा रहे हैं। रणवीर शादी के बाद अपनी फैमिली के आसपास ही रहना चाहते हैं वही दीपिका का घर बेंगलुरू में है और वो ज्यादातर वहां जाती रहती हैं। हाल ही में दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ शादी की शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया था। सूत्रों की माने तो दीपिका मां के साथ शादी की शॉपिंग करने ही पहुंची थीं।
रणवीर इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होगी. वहीं दीपिका ने खुद को फ्री रखा है. उन्होंने इरफान खान के साथ एक फिल्म साइन की है लेकिन इरफान फिलहाल विदेश में अपना इलाज करवा रहे हैं. इसके अलावा दीपिका ने किसी प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया है।
No Comments