अब लगेगा करण जौहर का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का मोम का पुतला जल्द ही मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। यह पहला अवसर है जब हिंदुस्तान के क्लासिकल दौर में किसी निर्माता-निर्देशक इस गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा है। मैडम तुसाद म्यूजियम भारत के दिल्ली के अलावा कई अन्य देशों में है। सिंगापुर, लंदन और न्यूयॉर्क स्थित इन म्यूजियम में बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटिज के वैक्स स्टैच्यू मौजूद है।
यह भी पढ़े: जाह्नवी कपूर की फ़िल्म ‘धड़क’ की शूटिंग पूरी, फोटो हुई वायरल
करण जौहर बॉलीवुड में उन निर्माताओं में से एक जो सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं और अक्सर उन्हें कई टीवी शो में देखा जाता हैं। वही करण अपने टीवी शो कॉफी विथ करण को लेकर भी सुर्ख़ियो में बने रहते हैं। करण ने बॉलीवुड को अब तक कई फिल्मे दी हैं और वो हिट साबित हुई यही कारण हैं आज करण देश विदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई हैं।
यह भी पढ़े: फिल्म ‘होप और हम’ का पहला पोस्टर Out
हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर दस्तक देते हुये इसकी जानकारी दी हैं कहा कि इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वही करण को फिल्मो में भी एक्टिंग करते देखा गया हैं और फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेगे” में उनके एक छोटे से रोल को सिनेमाप्रेमियों द्वारा पसंद किया था।
इससे बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटिज का नाम मैडम तुसाद म्यूजियम में जुड़ा हुआ हैं जिनमे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी लियोन, करीना कपूर, कटरीना कैफ, सलमान खान और शाहरुख खान के नाम शुमार हैं। वही जनवरी में भी इस म्यूजियम में वरुण धवन को भी एंट्री मिली और मैडम तुसाद तक पहुंचने वाले वरुण अब तक के सबसे यंगस्टर बॉलीवुड स्टार बने हैं।
No Comments