ऋतिक रोशन के 44 वें जन्मदिन पर पूर्व पत्नी ने इस तरह दी बधाई, देखे तस्वीर

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन का आज 44 वाँ जन्मदिन हैं। इस मौके पर ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई दी। दरअसल उनकी पत्नी ने ऋतिक को काफी अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर पूर्व पति के साथ की तस्वीरें साझा की हैं।
अभी पढ़े: अक्षय कुमार ने चली टाइगर श्रॉफ वाली चाल….. किया एक बड़ा बदलाव
ऋतिक ने साल 2000 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान के साथ शादी की। हालांकि, शादी के 14 साल बाद (साल 2014 में) दोनों कानूनी रूप से अलग हुए। तलाक के बावजूद सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट से ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
अभी पढ़े: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ….. कर रहे हैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारियाँ
सुजैन द्वारा किए गए पोस्ट में उन्होंने ऋतिक के साथ की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करके उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाई दी है और लिखा कि, “तुम हमेशा मेरी जिंदगी के रोशनी बने रहोगे। जन्मदिन मुबारक हो। यू ही हमेशा मुस्कुराते रहो।”
आज बॉलीवुड के ये ‘ग्रीक गॉड’ अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जनवरी 1974 को मुंबई में पैदा हुए ऋतिक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2000 से की थी। बता दे पिता राकेश रोशन ने ‘कहो न प्यार है’ से अपने बेटे को लॉन्च किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
No Comments