सुपरस्टार चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा फिल्म से अमिताभ बच्चन का पहला लुक वायरल
सुपरस्टार चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ से अमिताभ बच्चन का पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी हैदराबाद में हैं। इस बीच उन्होंने अपने लुक की जानकारी ब्लॉग के जरिये दी है। इस फिल्म में वह नए अवतार में दिखाई देने वाले हैं, सफेद दाढ़ी और लंबे सफेद बाल में वह काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज़
फिल्म की शूटिंग के दौरान की भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्टर चिरंजीवी और एक्ट्रेस नयनतारा यज्ञ के लिए बैठे हुए हैं। दक्षिण के जाने माने स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर बन रही इस फिल्म में राम चरण, सुरेन्द्र रेड्डी, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा की बड़ी भूमिकाएं हैं। ‘नरसिम्हा रेड्डी’ के मेकर्स इस फिल्म को तीन भाषाओं तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज करवाने की तैयारी कर रहे हैं।
T 2758 – NIRVAAN .. and the call of the Himalayas .. !! pic.twitter.com/OvGNr6OfAA
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 29, 2018
बिग बी ने इस ट्वीट के साथ लिखा है कि मेगास्टार चिरंजीवी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। बच्चन ने बताया है कि उनके दोस्त चिरंजीवी की इस तेलुगु फिल्म में वो मेहमान कलाकार की भूमिका में हैं।
T 2758 – SYEERA .. !! Narasimha Reddy .. the joy and honour of working with Chiranjeevi Garu .. !! మెగాస్టార్తో పని చేయడం గౌరవం pic.twitter.com/cysNhFBAgG
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 29, 2018
यह अतीत के कालखंड से एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। फिल्म उय्यालबड़ा नरसिम्हा रेड्डी की लाइफ पर बेस्ड बताई जा रही है। नरसिम्हा रेड्डी ने अपनी फौज के साथ 18 वीं सदी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग छेड़ दी थी।
चिरंजीवी का बतौर एक्टर 151 वें प्रोजेक्ट ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कैमियो कर रहे हैं। ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। पूजा के इस दृृष्य में अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। मेगास्टार चिरंजीवी आखिरी दफा 2017 में आई फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ में नजर आए थे।
No Comments