Birthday Special: बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का आज 31वां जन्मदिन हैं। सोनाक्षी ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अच्छा मुकाम हासिल किया है। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने अपना फ़िल्मी सफर 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग से शुरू किया हैं।
अभी पढ़े: ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी के बीच अमिताभ ने किया अपने दांतों का प्रचार
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनती
आज सोनाक्षी की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है और अब तक इन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट फिल्में दबंग, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, हिम्मतवाला, बुलेट राजा, आर राजकुमार, फोर्स-2, इत्तेफाक दी है। फिल्म ‘दबंग’ के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है। सोनाक्षी उन अभिनेत्रियों में से है जिसने अपनी पहली फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
अभी पढ़े: अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का झगड़ा नहीं, बल्कि ‘परमाणु’ धमाका
कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और पेन्टिंग का शौक
सोनाक्षी ने मुबंई में स्कूली शिक्षा ली। इसके बाद सोनाक्षी एक फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती थी और मुबंई के नाथीबाई यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी को कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग और पेन्टिंग का भी काफी शौक है। उन्होंने 2005 में रिलीज हुई फिल्म, मेरा दिल लेके देखो में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। इसके बाद उन्होंने लक्मे फैशन वीक के रैंप पर भी मॉडल के तौर पर वॉक की थी।
सोनाक्षी सिन्हा का घर पटना के कदम कुंआ में स्थित है। कदम कुंआ के डी ब्लॉक के भुवनेश्वर निवास में उनका बचपन बीता है। सोनाक्षी अपनी दादी स्वर्गीय श्यामा सिन्हा की काफी करीब थीं। सोनाक्षी का बचपन मुंबई और पटना दोनों जगह बीता है। बचपन में सोनाक्षी का स्वभाव एकदम दबंग जैसा था। सोनाक्षी ने अपने 8 साल के करियर में कई ऐसी भी फिल्में की, जिसके लिए उन्हें क्रिटिकली भी सराहा गया। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रही हैं।
No Comments