परिणीति चोपड़ा का खुलासा, अर्जुन कपूर करते हैं उनसे इतना बुरा बर्ताव, देखे वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर धीरे-धीरे नए खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ा नया खुलासा हुआ है। दरअसल, फिल्म हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नए पोस्टर के साथ नया खुलासा किया है। जिसमे शूटिंग के सेट से एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे इस फिल्म में उनके हीरो और को-स्टार अर्जुन कपूर सेट पर उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं।
अभी पढ़े: आर. माधवन को ‘जीरो’ के सेट पर मिला शाहरुख-अनुष्का का सरप्राइज
वीडियो में बुरी तरह पेश आए अर्जुन कपूर
हुआ कुछ यूं की वीडियो में परिणीति चोपड़ा पोज देते नजर आ रही हैं और मस्ती भरे अंदाज में अर्जुन कपूर उनको परेशान कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति लिखती हैं “अर्जुन कपूर को कैमरे में कैद किया गया जब वह मेरे साथ बुरी तरह पेश आ रहे थे! आखिरकार दुनिया को सच पता लग ही गया।” अब आप समझ ही गए होंगे की फिल्म के सेट पर परिणीति के साथ अर्जुन कपूर भी मस्ती मजाक में उनका साथ दे रहे हैं।
अभी पढ़े: अमिताभ-जया की 45वीं एनवर्सरी पर ऐश्वर्या ने शेयर की क्यूट तस्वीर
लोगो को पसंद आया वीडियो
ऐसे में इस वीडियो को देख हो सकता है आपको गुस्सा आ जाए और ये भी हो सकता है कि आप मुस्कुरा उठें। लेकिन फिलहाल इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। याद रहे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा 6 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों साथ में साल 2012 में इश्कजादे में दिखाई दिए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
ARJUN KAPOOR CAUGHT ON CAMERA TREATING ME BADLY!!! Finally the world learns the truth 🙏👏 @arjunk26 #NamasteEngland #JusticeFinally pic.twitter.com/G7yt7AZ5c8
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) June 4, 2018
आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म ‘इश्कजादे’ में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के अलावा परिणीति और अर्जुन कपूर ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे।
No Comments