Viral Video: देवर-भाभी के डांस से लेकर इस एड तक.… यूं वायरल हो रहे हैं श्रीदेवी के वीडियो

जहां एक तरफ बाथटब में डूबने की वजह से 54 साल की श्रीदेवी का दुबई में शनिवार को निधन हो गया। वही दूसरी तरफ तेजी से खबरे हैं की श्रीदेवी अपने भांजे की शादी में अनिल कपूर के साथ ‘चिटियां कलाइयां’ पर जमकर नाची थीं। जिसका वीडियो फिलहाल काफी वायरल हो रहा हैं। इसके अलावा श्रीदेवी का एक एडवरटाइजमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी एड था।
इसे भी पढ़े: अब नहीं टकरांएगे सलमान – ऐश्वर्या…. ‘फन्ने खां’ की रिलीज़ डेट बदलने से टला जबरदस्त क्लैश
फिलहाल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल है। दुबई में उनकी मृत्यु हुई जिसके बाद इनवेस्टिगेशन चल रहा है। श्रीदेवी के जाने से उनका परिवार सदमे में हैं। आपको बता दें कि, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए परिवार के साथ दुबई गईं थीं। मोहित ने प्रसिद्ध स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला से शादी की है।
इसे भी पढ़े: एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन…. बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे व्यक्त की संवेदना
उनके साथ उनके पति और छोटी बेटी ख़ुशी कपूर मौजूद थी। इस पूरे फंक्शन में श्रीदेवी शादी में अपने परिवार वालों के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने पार्टी में देवर अनिल कपूर के साथ घरवालों के साथ जमकर डांस भी किया था। दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
डांस वीडियो के अलावा हाल ही श्रीदेवी का आखिरी एडवरटाइजमेंट वीडियो भी सामने आया है जिसके बारे में एेसा कहा जा रहा है कि यह श्रीदेवी का आखिरी एडवरटाइजमेंट है।
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के करीब 60 घंटों बाद भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। हालांकि ये तो तय है कि उनकी मौत बाथटब में डूबकर मरने से हुई है। लेकिन अभी भी इसमें संदेह बना हुआ है। श्रीदेवी दुबई में होटल जुमैरा एमिरेट्स टावर में रुकी हुई थीं। वहां 24 फरवरी की रात उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
No Comments