अजय देवगन और रणबीर कपूर एक बार फिर होंगे साथ, इस फिल्म में करेंगे काम
अजय देवगन और रनबीर कपूर फिल्म राजनीति के बाद एक बार फिर से सिल्वर स्क्रिन पर नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में इन दोनों स्टार्स की अभी तक एक ही फिल्म रिलीज हुई हैं। ऐसे में सोनू के टीटू की स्वीटी और ‘प्यार का पंचनामा जैसी हिट फिल्में बना चुके निर्देशक लव रंजन ने रणबीर कपूर और अजय देवगन को एक साथ फिल्म करने के लिए राजी कर लिया है।
इसे भी पढ़े: सलमान खान की फिल्म “रेस 3 ” का ट्रेलर होगा आज रिलीज
फैंस एक बार फिर से दोनों स्टार्स की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी उत्साहित होने वाले हैं। रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म संजू को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और जल्द ही इसे रिलीज किया जायेगा। रणबीर की नई फ़िल्मों की घोषणा लगातार हो रही है और यशराज ने भी अपनी फ़िल्म शमशेरा के लिए रणबीर को साइन किया हैं।
इसे भी पढ़े: नेहा धूपिया बनी दुल्हन, अंगद बेदी के साथ विवाह बंधन में बंधी
वही अजय देवगन आखिरी बार फिल्म ‘रेड’ में नजर आए और उनके अपोजिट इलियाना डीक्रूज थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिलहाल अजय अपनी आने वाली फिल्मे टोटल धमाल और तानाजी के प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। अजय देवगन का कहना है कि रणबीर को वह सुपर टैलेंटेड मानते हैं और मानते हैं कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस कमाल का होगा। अजय यह भी मानते हैं कि निस्संदेह रणबीर इस जेनेरेशन के बेस्ट टैलेंट में से एक हैं।
It's a casting coup… Ajay Devgn and Ranbir Kapoor… Luv Ranjan brings the two powerhouse actors in his next film, after the phenomenal success of #SonuKeTituKiSweety and #PKP series… Shooting starts in 2019. pic.twitter.com/Cb3f21CHA7
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2018
सूत्रों की माने तो इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ तब्बू भी नजर आने वाली हैं। लेकिन रणबीर-अजय की यह फिल्म साल 2019 से शुरू होगी। वहीं लव रंजन ने रणबीर और अजय को साइन करने के बाद कहा है कि उन्हें बेहद खुशी है कि वह को पॉवर हाउस परफॉर्मेंसेस के साथ अपने प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं।
No Comments